Tuesday, October 20th, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग का दौरा कार्यक्रम

 भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग 29 जनवरी को मंदसौर जिले के ग्राम खेताखेड़ी में विकास कार्यों का भूमि-पूजन और ग्राम खजूरी गौड़ में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

मंत्री डंग इसी दिन ग्राम रहिमगढ़, चायखेड़ी, चिमनगढ़, बरूखेड़ा, सेदरा, करनाली, सालरिया, बाकली और मामटखेड़ा में ग्रामीणों और किसानों से रू-ब-रू होंगे। डंग ने आज गाँव मुंडला, दुधिया, रामगढ़ और मुवाला का भ्रमण किया।

 

#हरदीप सिंह डंग

Source : Agency

पाठको की राय